नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल खुलते ही शुरू हुई यातायात की पाठशाला, बच्चों को बनाया गया यातायात जागरूकता का दूत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूल खुलते ही शुरू हुई यातायात की पाठशाला, बच्चों को बनाया गया यातायात जागरूकता का दूत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक और सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी

बिलासपुर ACGN:- नवीन शिक्षण सत्र के प्रथम दिवस से ही यातायात पुलिस बिलासपुर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा में “यातायात की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।


यातायात पुलिस के मास्टर ट्रेनर पूर्व सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियम, यातायात संकेतों, दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गुड सेमीरिटन योजना एवं आईटीएमएस व्यवस्था के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा ब्रांड एंबेसडर के रूप में जिम्मेदारी दी गई, ताकि वे अपने आसपास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को जागरूक कर सकें। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की गई।


पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसके नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी जिम्मेदारी समझें।

कार्यक्रम में यातायात सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक श्रीवास्तव, संस्था की प्राचार्य श्रीमती निवेदिता सरकार, श्रीमती दिव्या राजपूत सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now