उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गांव-गांव पहुंचकर सुनी जनता की बात, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लोरमी, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने खेकतरा, कुम्हरौली, मोहतरा कुर्मी, पीपरखुंटा और औराबांधा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए।

जनचौपाल के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनचौपाल जनता और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतर माध्यम है, जिससे क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने में मदद मिलती है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। ग्राम पंचायत खेकतरा के आश्रित ग्राम दादन कांपा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख रुपये तथा खेकतरा मेन रोड से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

कुम्हरौली में धोबी समाज सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये और पथरी कांपा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की गई। वहीं मोहतरा कुर्मी में नाली निर्माण के लिए 7 लाख रुपये तथा सतनामी पारा में सामुदायिक भवन एवं जैतखाम निर्माण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत करने की बात कही गई।
पीपरखुंटा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपये एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेकतरा स्थित महामाया मंदिर में नवनिर्मित ज्योति कलश भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए पांचों गांवों के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की।

उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। जनचौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


