नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती, अब तक 3461 चालकों पर कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
रायपुर ACGN:- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 3461 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस कमिश्नर एवं प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जा रही है।

इसी कड़ी में 14 जून 2026 रविवार की रात शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भट्ठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने यातायात टीमों ने जांच की।

इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले कुल 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें 35 कार, 2 ई-रिक्शा/ऑटो, 6 मोटरसाइकिल, 4 टाटा एस और 3 ट्रेक्टर/ट्रक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध चालान तैयार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी संख्या का लक्ष्य पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें।

यातायात पुलिस ने कहा कि सुरक्षित सड़क व्यवस्था के लिए नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


