नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हैलीपैड के पास गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का गांजा जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हैलीपैड के पास गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का गांजा जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर ACGN:- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली कि पं. रविशंकर हेलीपैड की दीवार के पास झाड़ी एवं घुरवा क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री संदीप कुमार पटेल ने थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सरस्वती नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनरैल सिंह निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर बताया।
पुलिस टीम ने आरोपी के पास रखी बोरी की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर गांजे का वजन 4.136 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 125/26 के तहत धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी :-
जनरैल सिंह पिता हरवंश सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा के पास, कुकुरबेड़ा, आमानाका थाना सरस्वती नगर, रायपुर।
रायपुर पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now