नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ओड़िशा दौरे की तैयारियां तेज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ओड़िशा दौरे की तैयारियां तेज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मयूरभंज, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

भुवनेश्वर ACGN:- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ओड़िशा दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है।
मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में लोकसेवा भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दौरे से जुड़ी सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 19 जून को रायरंगपुर पहुंचेंगी, जबकि प्रधानमंत्री 20 जून को ओड़िशा पहुंचेंगे।


दोनों ही 20 जून को ओड़िशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। रायरंगपुर के दांडबोस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित किया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी प्रोटोकॉल, कारकेड व्यवस्था, हेलीपैड, अतिथियों के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली-पानी आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वच्छता और मीडिया प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now