नवीन कार्यालय भवनों से मजबूत हुआ राजस्व प्रशासन, नागरिकों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
गृह निर्माण मंडल द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण से भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान और पाली में शुरू हुआ कार्यालयीन कार्य
कोरबा ACGN:- जिले में राजस्व सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा स्वीकृत नवीन तहसील एवं अनुविभागीय कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा द्वारा बनाए गए इन भवनों में अब नियमित रूप से कार्यालयीन कार्यों का संचालन शुरू हो चुका है।

पर्यावरण एवं अधोसंरचना मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोरबा जिले के लिए पांच नवीन तहसील कार्यालय भवन और एक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन निर्माण के लिए कुल 403.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी।
स्वीकृत कार्यों के तहत भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान और अजगरबहार में नवीन तहसील कार्यालय भवनों के साथ पाली में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में भैंसमा, बरपाली, दीपका, पसान और पाली के नवीन भवनों में नियमित रूप से कामकाज संचालित हो रहा है।
नए कार्यालय भवनों के शुरू होने से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिला है, वहीं आम नागरिकों को भी राजस्व संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर अधिक सुविधा के साथ उपलब्ध हो रही हैं।
अजगरबहार तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। वहां विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद कार्यालयीन कार्य प्रारंभ हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इन नए भवनों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिली है और शासकीय कार्यों की दक्षता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलने लगी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

