रोमानिया में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले KISS कलाकारों का बलांगीर में भव्य स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजया नंद जी महाराज
71 देशों के बीच भारत का गौरव बढ़ाने वाले आदिवासी कलाकारों ने संताली भाषा में शेक्सपियर नाटक प्रस्तुत कर रचा इतिहास
बलांगीर ACGN:- रोमानिया में आयोजित विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय विलियम शेक्सपियर थिएटर महोत्सव में 71 देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व कर ओड़िशा और देश का नाम रोशन करने वाले कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) भुवनेश्वर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का बलांगीरवासियों ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।
KISS के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने अपने पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य, कला और सांस्कृतिक विरासत की शानदार प्रस्तुति देकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय आदिवासी संस्कृति की पहचान को मजबूत किया। खास बात यह रही कि छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक का मंचन संताली भाषा में कर विश्व रंगमंच के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
रोमानिया में हुई इस प्रस्तुति को कला, संस्कृति और रंगमंच जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने खूब सराहा। यह उपलब्धि केवल KISS की नहीं बल्कि ओड़िशा, भारत और पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय बनी है। छात्रों ने वैश्विक मंच पर भारतीय परंपरा, संस्कृति और विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
बलांगीर राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर KISS परिसर तक कलाकारों का पारंपरिक आदिवासी वाद्ययंत्रों, गीतों और नृत्य के साथ सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

समारोह में वक्ताओं ने KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से लाखों आदिवासी बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा मिली है।
वक्ताओं ने कहा कि केवल 33 वर्षों में KISS ने लाखों आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक समानता की भावना मजबूत हुई है।
सम्मान समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी, पूर्व देवगांव ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण मेहर, जिला संस्कृति अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अधिवक्ता प्रियरंजन बाहिदार और जस्टिस एस. कार्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने KISS परिवार और कलाकारों को ओड़िशा तथा भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए बधाई दी और इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

