नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्र-राज्य समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केंद्र-राज्य समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल और लगातार संवाद की भावना से विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के सहयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत केंद्र-राज्य साझेदारी से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा से जुड़े क्षेत्रों में नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विकास की गति को और तेज करते हुए प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के बीच आपसी सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी और प्रदेश के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now