नगर पंचायत बीमार, निधि का इंतजार… फंड के अभाव में कैसे होगा उपचार?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
धरमजयगढ़, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
वार्डों में सड़क, नाली, बिजली और पानी के काम प्रस्तावित, निधि नहीं मिलने से विकास कार्य लंबित
रायगढ़ ACGN:- धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर निधि (फंड) का संकट सामने आया है। नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, बिजली और पेयजल से जुड़े जरूरी कार्य प्रस्तावित होने के बावजूद पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण कई काम अब तक शुरू नहीं हो सके हैं।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने बताया कि उनके वार्ड सहित नगर के अन्य सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों की आवश्यकता है। जर्जर सड़क और नालियों की मरम्मत, नए निर्माण कार्य, बिजली पोल लगाने और बोर खनन जैसे कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन शासन स्तर से निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
पार्षद डॉ. खान ने बताया कि निधि के अभाव में नगर के किसी भी वार्ड में बड़े कार्य नहीं हो पाए हैं। छोटे-मोटे कार्यों को छोड़कर अधिकांश जरूरी काम लंबित हैं, जिससे आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वे लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान नगर की समस्याओं की ओर आकर्षित करा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, ताकि लंबित विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध हो सके।
डॉ. अख्तरी खान ने बताया कि उनके वार्ड में सड़क और नाली की मरम्मत के साथ-साथ नए निर्माण, बिजली व्यवस्था सुधार और पेयजल सुविधा के लिए बोर खनन की आवश्यकता है। इसी तरह नगर पंचायत के अन्य वार्डों के पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन निधि की कमी के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
नगरवासियों को उम्मीद है कि शासन जल्द ही आवश्यक राशि उपलब्ध कराएगा, जिससे धरमजयगढ़ नगर में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


