पौधों को मिलेगी खुली सांस, ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ से बढ़ेगा हरियाली का दायरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
नगर निगम ने शुरू की पहल, कंक्रीट के घेरे हटाकर पौधों को दिया जा रहा प्राकृतिक वातावरण
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5, 6 एवं 10 में ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के तहत पौधों के चारों ओर बने कंक्रीट के घेरे और अनुपयोगी ट्री गार्ड हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के माध्यम से पौधों तक बारिश का पानी सीधे पहुंच सके, जड़ों को पर्याप्त हवा और पोषण मिल सके तथा शहर का हरित क्षेत्र मजबूत हो सके, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जहां पौधों के आसपास बने कंक्रीट के घेरे और ट्री गार्ड उनके विकास में बाधा बन रहे हैं। इसके बाद आवश्यक स्थानों पर कंक्रीट हटाकर पौधों को खुला स्थान दिया जा रहा है।
अभियान के तहत जोन क्रमांक 5, 6 और 10 के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। पौधों के आसपास से अनुपयुक्त संरचनाएं हटने के बाद मिट्टी में नमी बनी रहेगी और जड़ों को प्राकृतिक रूप से फैलने का अवसर मिलेगा।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में आवश्यकता के अनुसार शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान का विस्तार किया जाएगा, जिससे रायपुर को और अधिक हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

