नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फिल्में समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम : राज्यपाल डेका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फिल्में समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम : राज्यपाल डेका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में कलाकारों को किया गया सम्मानित

रायपुर ACGN:- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि फिल्में और डॉक्यूमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी जरिया भी हैं। वे रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।


राज्यपाल ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास के साथ विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम भी बदलते रहे हैं। पहले नाटक, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से समाज तक संदेश पहुंचाए जाते थे, अब डिजिटल माध्यमों ने इसकी पहुंच और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं बल्कि समाज को दिशा देना और जागरूकता फैलाना भी रहा है।


उन्होंने कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, लोककला, लोकगीत और जनजातीय परंपराओं को देश और दुनिया तक पहुंचाने में फिल्मकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉक्यूमेंट्री फिल्में हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का मजबूत माध्यम हैं।


राज्यपाल ने मोबाइल के बढ़ते प्रभाव को सामाजिक चिंता बताते हुए कलाकारों से अपील की कि वे नई पीढ़ी को कला, संगीत, नाटक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आगे आएं।


कार्यक्रम में राज्यपाल ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के अधिकारी, फिल्म निर्माता, कलाकार और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now