रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निरीक्षण के बाद विभाग ने की सख्त कार्रवाई, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 6 जून को बस्तर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में किरंदुल–विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई थी और ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
69 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस ओवरब्रिज परियोजना में कार्य की प्रगति निर्धारित समय सीमा से पीछे पाए जाने पर विभाग ने निर्माण एजेंसी मेसर्स अशोक कुमार मित्तल को नोटिस जारी किया है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार साइट उपलब्ध होने के बावजूद मैनपावर, मशीनरी और सामग्री की कमी के कारण कार्य की गति प्रभावित हुई है। विभागीय समीक्षा में भी कार्य प्रगति असंतोषजनक पाई गई।
नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ठेकेदार तत्काल पर्याप्त संसाधन जुटाकर निर्माण कार्य में तेजी लाए और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप परियोजना को समय पर पूर्ण करे।
विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य की प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो अनुबंध के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी और तेज कर दी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

