नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास निर्माण में रिकॉर्ड प्रगति, 10.60 लाख घर पूर्ण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आवास निर्माण में रिकॉर्ड प्रगति, 10.60 लाख घर पूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

देश में सबसे अधिक गति से बन रहे आवास, 2025-26 में 6 लाख से अधिक घर पूरे

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य में पिछले ढाई वर्षों में 10 लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जबकि वर्ष 2025-26 में अकेले 6 लाख से अधिक आवास पूरे कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ सरकार गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों के निर्माण का संकल्प लिया गया था, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
सरकार ने अब तक आवास निर्माण के लिए 26,908 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन लगभग 1600 से अधिक आवास पूरे किए जा रहे हैं, जो देश में सर्वाधिक है।
योजना के तहत न केवल अपूर्ण आवासों को पूर्ण किया जा रहा है, बल्कि 2011 की प्रतीक्षा सूची, आवास प्लस सूची, मुख्यमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के तहत भी हजारों आवासों का निर्माण जारी है।
ग्रामीण विकास को गति देने में महिला स्व-सहायता समूहों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जहां दीदियां रानी मिस्त्री और डीलर दीदी के रूप में कार्य कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल आवास निर्माण नहीं बल्कि गरीबों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now