आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
कोरबा ग्रामीण परियोजना अंतर्गत 02 कार्यकर्ता एवं 07 सहायिका पदों पर 15 से 26 जून तक आवेदन प्रक्रिया शुरू
कोरबा ACGN:- एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए शुरू की गई है।
जारी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र कांटाद्वारी 01 एवं शिवनगर में कार्यकर्ता के 02 पद तथा घोटमार, चाकामार 01, सलिहाभांठा 02, बेलाकछार 02, सोनपुरी 01, गुरमा 01 एवं बरपानी में सहायिका के कुल 07 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 15 जून से 26 जून 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e.bharti.in� के माध्यम से की जाएगी। आवेदकों को पोर्टल पर पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा।
पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता मैनुअल से प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट आउट एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा (ग्रामीण), पोड़ीबहार, खरमोरा रोड, शकुंतला क्लिनिक के सामने, नरसिंग गंगा कॉलोनी में जमा करना अनिवार्य होगा।
विभाग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रूप से संलग्न करने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

