नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्घटना मामले में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, आपात सेवाओं में सुधार के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दुर्घटना मामले में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, आपात सेवाओं में सुधार के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लामपहाड़ सड़क दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलेंस व्यवस्था की खामियों की जांच, सुधारात्मक कदम शुरू

कोरबा ACGN:- ग्राम लामपहाड़ में हुई सड़क दुर्घटना की घटना को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़ी को निर्देशित किया गया था, जिसके प्रतिवेदन के आधार पर घटना की स्थिति स्पष्ट की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 08 जून 2026 की रात लगभग 8:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर मेडिकल ऑफिसर लेमरू ने तत्काल कार्रवाई शुरू की, लेकिन उस समय 108 एम्बुलेंस एक अन्य मरीज को कोरबा ले जाने में व्यस्त थी और ड्यूटी व्यवस्था तथा मानव संसाधन की कमी के कारण समय पर दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।
जांच में यह भी सामने आया कि लेमरू क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के कारण कॉल सेंटर से सीधे पायलट को संपर्क करने में कठिनाई होती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न होती है।
घायल व्यक्ति को बाद में 112 वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।
मामले में यह भी पाया गया कि 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के संचालन में तीनों शिफ्टों के लिए पर्याप्त पायलट और ईएमटी की व्यवस्था नहीं है, जिससे सेवा प्रभावित हो रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 108 सेवा के जिला समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा संचालन व्यवस्था में सुधार के लिए रायपुर स्तर पर पत्र भेजा गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now