नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोटमी कला बाजार की जमीन पर कब्जे का आरोप, साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोटमी कला बाजार की जमीन पर कब्जे का आरोप, साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक गुप्ता

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की फोरेंसिक जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग, कहा बाजार बचाना जरूरी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- जिले के सकोला तहसील अंतर्गत कोटमी कला गांव में लगने वाले वर्षों पुराने साप्ताहिक बाजार की जमीन पर कब्जे के आरोप से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर बाजार क्षेत्र की जमीन को अपने नाम कराने का प्रयास किया गया है, जिससे मंगलवार को लगने वाले प्रसिद्ध साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाजार की शासकीय भूमि सहित कई खसरा नंबरों के दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन हड़पने की कोशिश की गई है। ग्रामीणों ने खसरा नंबर 110/8, 110/9, 110/10 सहित अन्य जमीनों को लेकर जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि कोटमी कला का यह साप्ताहिक बाजार आजादी के पहले से लगता आ रहा है और आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का प्रमुख केंद्र है। बाजार से छोटे दुकानदार, किसान और मजदूर परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। यदि बाजार प्रभावित होता है तो सैकड़ों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि विवादित जमीन के दस्तावेजों की उच्चस्तरीय फोरेंसिक जांच कराई जाए और यदि रिकॉर्ड में छेड़छाड़ साबित होती है तो संबंधित लोगों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जांच पूरी होने तक विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण और कब्जे पर रोक लगाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now