नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अम्बिकापुर, सरगुजा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां – राजेश अग्रवाल

अम्बिकापुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाएं शामिल हैं, जिनसे करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है।
मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से देश के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंची है और भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम” के संकल्प के साथ देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now