नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्रवाल समाज ने बाल आश्रम में सेवा कार्य के साथ किया वृक्षारोपण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्रवाल समाज ने बाल आश्रम में सेवा कार्य के साथ किया वृक्षारोपण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- श्रवण कुमार अग्रवाल

महिला इकाई की पहल से बच्चों को सामग्री वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कालाहांडी ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, काटाबांजी महिला इकाई द्वारा बाल आश्रम में सेवा एवं सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला इकाई की अध्यक्ष ममता बंसल के नेतृत्व में 11 जून को संपन्न हुआ, जिसमें बच्चों के बीच सेवा भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान बाल आश्रम के बच्चों को टूथपेस्ट, भुजिया, मुर्रा, चॉकलेट, बिस्किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और पूरे आश्रम का माहौल भावनात्मक और सकारात्मक बन गया।
इसी अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान नीम, तुलसी, एलोवेरा और पीपल जैसे बहुउपयोगी पौधे लगाए गए। साथ ही इन पौधों की देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
इस सेवा कार्य में सुधा, ममता, निशा, मोनिका, किरण अग्रवाल और आरती मित्तल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। सभी ने मिलकर समाज सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम समाज में सेवा भावना, दान-पुण्य और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने वाला रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now