वैज्ञानिक अनुसंधान से मजबूत होगी पुलिस जांच की प्रक्रिया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों और आरक्षकों को आधुनिक जांच तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण
रायगढ़ ACGN:- पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं जिले के विभिन्न थानों से चयनित पुलिसकर्मियों के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध जांच से जुड़ी आधुनिक तकनीकों तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की विधियों में दक्ष बनाना था, जिससे अपराधों की विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान घटनास्थल निरीक्षण की बारीकियां, फिंगरप्रिंट संग्रहण की वैज्ञानिक प्रक्रिया, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के तरीके, मिनी फिंगरप्रिंट डेवलपिंग किट के उपयोग सहित राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली एनएएफआईएस में आरोपियों की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बिलासपुर रेंज की संभागीय अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ एवं उप पुलिस अधीक्षक विद्या जौहर अपनी टीम के साथ रायगढ़ पहुंचीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को फिंगरप्रिंट लेने की तकनीक का व्यवहारिक प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में गिरफ्तार आरोपियों के सर्च स्लिप तैयार करने, फिंगरप्रिंट के तकनीकी मानकों और एमसीयू के माध्यम से आरोपियों के आईरिस एवं फोटोग्राफ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
इस दौरान जिला अपराध अभिलेख शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप गायकवाड़, नेफिस यूजर प्रभात प्रधान, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सुबोध सागर एवं दिलीप लकड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराधों की वैज्ञानिक जांच और तकनीकी दक्षता से गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित होती है। आधुनिक जांच तकनीकों में पुलिसकर्मियों को दक्ष बनाना विभाग की प्राथमिकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


