ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्रों से होगी परीक्षा की बेहतर तैयारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
2027 में प्रदेश के टॉप-10 में स्थान बनाने लक्ष्य के साथ शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
सूरजपुर ACGN:- जिला स्तरीय प्रश्नपत्र निर्माण समिति की बैठक नवापारा स्थित पीएम श्री सेजेस स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने की। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तिमाही, छमाही, प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रश्नपत्र निर्माण के लिए गठित जिला स्तरीय टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। आगामी शिक्षा सत्र में पाठ्यक्रम के अनुसार संभावित प्रश्नों को ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार कर जिले के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भेजा जाएगा।

इस पहल से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के स्वरूप, प्रश्नों के अभ्यास की दिशा और अंकों के विभाजन की पहले से जानकारी मिल सकेगी। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष सूरजपुर जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 82.75 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 86.46 प्रतिशत रहा। विभाग अब सुनियोजित कार्ययोजना के साथ प्रयास कर रहा है कि वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में सूरजपुर जिला प्रदेश के टॉप-10 जिलों में स्थान बनाए और जिले के प्रतिभावान विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल हों।
बैठक में डीएमसी समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक शिक्षा अजय कुमार सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्रपाल कुशवाहा, एपीसी निर्झर मंदीलवार, प्राचार्य मनोज झा सहित प्रश्नपत्र निर्माण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































