नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उद्योग, रोजगार और विकास पर फोकस, हैदराबाद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उद्योग, रोजगार और विकास पर फोकस, हैदराबाद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हैदराबाद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल, निवेशकों को आकर्षित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई गति देने और राज्य को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय हैदराबाद में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट समूहों के समक्ष राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।


मुख्यमंत्री श्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध अनुकूल औद्योगिक वातावरण, सरल एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं तथा निवेशक हितैषी नीतियों की जानकारी देंगे। राज्य सरकार द्वारा उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिससे निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।


कार्यक्रम के दौरान उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, खनिज आधारित उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए राज्य की विकासोन्मुखी नीतियों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देंगे।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की निवेश प्रोत्साहन पहल के तहत देश और विदेश के विभिन्न शहरों में लगातार निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में सफल निवेशक बैठकों के बाद अब हैदराबाद में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल निर्णयों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। राज्य सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा तथा औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।


हैदराबाद में आयोजित इस निवेशक सम्मेलन के दौरान विभिन्न औद्योगिक समूहों और निवेशकों के साथ अलग-अलग बैठकों में संभावित निवेश परियोजनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से राज्य में नए निवेश के द्वार खुलेंगे और छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now