नशीली टेबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार, 57 हजार से अधिक की नाईट्रा टेबलेट जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, भैरवबाबा मंदिर के पास ग्राहक तलाशते आरोपी को दबोचा
बिलासपुर ACGN:- नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट बरामद की है। जब्त नशीली टेबलेट की अनुमानित कीमत 57 हजार 200 रुपये बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि भैरवबाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक युवक लोगों के साथ विवाद कर रहा है तथा अपने पास नशीली टेबलेट रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और प्राप्त निर्देशों के अनुसार पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष) निवासी उसराभाठा नेवसा, थाना रतनपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक संतोष पात्रे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं आकाश डोंगरे की विशेष भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

