नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के 9 पदों पर संविदा भर्ती, 25 जून तक आवेदन आमंत्रित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के 9 पदों पर संविदा भर्ती, 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डीएमएफ मद से होगी नियुक्ति, इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक जमा करें आवेदन

कोरबा ACGN:- जिला कोरबा में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद के अंतर्गत स्थानीय व्यवस्था के तहत यह भर्ती की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थाओं में कार्यरत सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के कुल 9 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कोरबा में जमा करना होगा। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2026 सायं 4 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य विस्तृत जानकारी जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व पात्रता एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now