आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन, कोपा और फिटर ट्रेड में सीटें उपलब्ध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी, इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील
कोरबा ACGN:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) चोरभट्ठी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान में कोपा तथा फिटर ट्रेड में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीआई चोरभट्ठी में कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) व्यवसाय में 48 सीटें तथा फिटर व्यवसाय में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
संस्थान प्रबंधन ने बताया है कि प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई चोरभट्ठी ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

