आगामी चुनावों को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह का कार्यकाल बढ़ा, फरवरी 2027 तक रहेंगे पद पर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, नियमित नियुक्ति होने तक भी जारी रह सकती है जिम्मेदारी
रायपुर ACGN:- आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह की सेवा अवधि में वृद्धि कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक अथवा राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियमित पदस्थापना होने तक, जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-क के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्तें) नियम, 2002 के नियम 5 के द्वितीय परंतुक के प्रावधानों के अंतर्गत लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री अजय सिंह, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 1983 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, उन्हें 1 जून 2024 को जारी विभागीय अधिसूचना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।
शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी सेवाओं का विस्तार किया गया है। इससे निर्वाचन आयोग के कार्यों में प्रशासनिक अनुभव और स्थायित्व का लाभ मिलेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 11 जून 2026 को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

