नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला शक्ति ने रंगों और विचारों से गिनाईं उपलब्धियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला शक्ति ने रंगों और विचारों से गिनाईं उपलब्धियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़


By ACGN 7647981711, 9303948009

भाजपा महिला मोर्चा के आयोजन में भाषण, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से गूंजा मोदी सरकार के विकास कार्यों का गौरवगान


कोरबा ACGN :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन के सफल कार्यकाल तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मक अभिव्यक्ति और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं और युवतियों ने अपनी कला, रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, वरिष्ठ नेत्री ज्योति वर्मा, रुक्मणी नायर, अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, वैशाली रत्नपारखी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसूईया राठौर, स्वाति कश्यप सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की सक्रियता, महिला शक्ति की भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now