नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अनियमितता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर, अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश

मुंगेली ACGN:- जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता अब सीधे कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है। मुंगेली कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट के मनियारी सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या गुणवत्ता से समझौता करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और एजेंसियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


समीक्षा के दौरान हर घर जल प्रमाणीकरण की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में योजना पूर्ण हो चुकी है, वहां वास्तविक रूप से प्रत्येक परिवार तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित ग्रामों से जल प्रदाय पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों में योजना पूर्ण दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को वास्तविक लाभ मिलना चाहिए।
बैठक में पाइपलाइन विस्तार कार्यों की समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तीनों अनुविभागों के एसडीओ और संबंधित इंजीनियरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एमवीएस योजना के अंतर्गत बिना सहमति पाइपलाइन बिछाने तथा भुगतान संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर सीधे जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में डी.डब्ल्यू.एस.एम. की अद्यतन गाइडलाइन की जानकारी नहीं होने पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित सब इंजीनियरों तथा एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने विभागीय नियमों और दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।
नल-जल मित्रों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उन्हें बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने और जल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन में प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने माह के अंत तक सभी रिट्रोफिटिंग कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।
कलेक्टर ने जिले में मौजूद जर्जर एवं अनुपयोगी पानी टंकियों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी संरचनाएं कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं, इसलिए आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।
इसके बाद जिला पंचायत सभाकक्ष में सरपंचों, सचिवों, ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन की सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों पर निर्भर है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस लक्ष्य को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now