बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत, 464 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ
सूरजपुर ACGN:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान स्थित बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 13 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने के बाद लगभग 464 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को समय पर पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सिंचाई संसाधनों के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण से भैयाथान क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी।
योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और कृषि विकास की दृष्टि से यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

