नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आया गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आया गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

नवीन प्रवेश के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कोरबा ACGN:- विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नवीन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन (जीएसयू) जिला कोरबा ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए पहल की है।
यूनियन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि यदि किसी छात्र-छात्रा को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की समस्या, ऑनलाइन पंजीयन, शुल्क संबंधी जानकारी, विषय चयन, सीट आवंटन अथवा अन्य किसी प्रकार की शैक्षणिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो वे संगठन से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी जानकारी के अभाव या तकनीकी समस्या के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए संगठन द्वारा प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन, ऑनलाइन आवेदन सहायता, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, विषय चयन परामर्श तथा विद्यालय एवं महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
संगठन ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निःसंकोच संपर्क करें। यूनियन ने छात्र हित में सहायता के लिए संपर्क नंबर 8103418510, 9302413709 एवं 6260031001 जारी किए हैं।
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा है कि वह सदैव छात्र हित में कार्य करती रही है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के अधिकारों एवं शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now