नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिंदा महिला को रिकॉर्ड में कर दिया मृत, बंद हो गया महतारी वंदन योजना का लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिंदा महिला को रिकॉर्ड में कर दिया मृत, बंद हो गया महतारी वंदन योजना का लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जनदर्शन में पहुंची महिला की फरियाद पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

मुंगेली ACGN:- शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में एक गंभीर लापरवाही का मामला मुंगेली जिले में सामने आया है, जहां एक जीवित महिला को तकनीकी एवं मानवीय त्रुटि के कारण सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया। परिणामस्वरूप महिला को मिलने वाली महतारी वंदन योजना की सहायता राशि बंद हो गई और वह लंबे समय तक योजना के लाभ से वंचित रही।
मामला तब सामने आया जब ग्राम गीतपुरी निवासी श्रीमती भूरी बाई यादव अपनी समस्या लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार को बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि मिलना अचानक बंद हो गई है। जांच कराने पर उन्हें पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है, जबकि वह पूरी तरह जीवित हैं और स्वयं अपनी शिकायत लेकर प्रशासन के समक्ष उपस्थित हुई हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि गांव में समान नाम वाली दूसरी महिला की मृत्यु होने के बाद तकनीकी और मानवीय त्रुटि के चलते भूरी बाई यादव का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया था। इस गलती के कारण वे शासन की महत्वपूर्ण योजना से मिलने वाले आर्थिक लाभ से वंचित हो गई थीं।
कलेक्टर ने इस लापरवाही को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित सीडीपीओ एवं डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने बताया कि मामले के निराकरण के लिए शासन स्तर पर आवश्यक पत्राचार किया जा चुका है। तकनीकी सुधार की प्रक्रिया पूरी होते ही भूरी बाई यादव का नाम पुनः लाभार्थी सूची में जोड़ा जाएगा और उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ फिर से मिलने लगेगा।
यह मामला प्रशासनिक रिकॉर्ड में छोटी सी त्रुटि के बड़े प्रभाव को उजागर करता है। एक ओर सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसी तकनीकी और मानवीय गलतियां पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकारों से वंचित कर सकती हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाया गया है, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now