मॉडिफाई बुलेट साइलेंसर पर चला पुलिस का डंडा, ₹5 हजार का जुर्माना ठोका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
पटाखे जैसी आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी
रायगढ़ ACGN:- जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 यूजे 4901 को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में मानक के विपरीत मॉडिफाई साइलेंसर लगाया गया था, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी और आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था।
यातायात पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए वाहन चालक अवधेश कुमार श्रीवास के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(4) के तहत कार्रवाई की तथा ₹5,000 का जुर्माना अधिरोपित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करते हैं।
रायगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध संशोधन न कराएं तथा निर्धारित मानकों एवं यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। :::
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

