नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, कोरबा में हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, कोरबा में हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ हनुमान मंदिर में हुआ सामूहिक मंत्र जाप और महाआरती

कोरबा ACGN :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा गौरव दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में संकटमोचक भगवान हनुमान के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप किया गया। इसके बाद राष्ट्र की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम, जय हनुमान और भारत माता की जय के उद्घोषों से गूंज उठा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और डिजिटल क्रांति जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि का उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रुक्मणी नायर, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, दीप नारायण सोनी, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, मिलाप बरेठ, मुनीराम साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now