नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर रेंज के नव-नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जनसंवेदनशीलता के मंत्र – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर रेंज के नव-नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जनसंवेदनशीलता के मंत्र

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, पुलिसिंग के आधुनिक स्वरूप पर दिया जोर

बिलासपुर, ACGN:- बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को रेंज के सभी जिलों में पदस्थ नव-नियुक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (PSI) की समीक्षा बैठक लेकर उन्हें बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन और जनसेवा के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थित चेतना भवन में आयोजित की गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हुए।


बैठक में आईजी श्री गर्ग ने कहा कि वर्दी पहनने के बाद पुलिस अधिकारी केवल व्यक्ति नहीं रहते, बल्कि पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में उनका आचरण, व्यवहार और कार्यशैली पुलिस की छवि को सीधे प्रभावित करती है। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों को कानून का पालन करने के साथ-साथ स्वयं अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने की सीख दी।


आईजी श्री गर्ग ने आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी दक्षता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को सीसीटीएनएस (CCTNS), ई-साक्ष्य, आईओ मित्र, सशक्त एवं समाधान जैसे विभागीय डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करना होगा। उन्होंने कंप्यूटर ज्ञान, साइबर अपराधों की समझ और सोशल मीडिया की जानकारी को वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बताया।


प्रशिक्षु अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक उप निरीक्षक कम से कम पांच समन एवं पांच वारंट की तामील स्वयं करें। साथ ही पुराने प्रकरणों की एफआईआर और चार्जशीट का अध्ययन कर विवेचना की बारीकियों को समझें तथा अनुभवी अधिकारियों से सीखकर अपनी जांच क्षमता को मजबूत करें।


बैठक में जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को पुलिसिंग की आधारशिला बताते हुए कहा गया कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनना और उसे न्याय दिलाने का भरोसा देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास का संबंध मजबूत होना चाहिए।
आईजी श्री गर्ग ने विभागीय आचरण नियमों के पालन और दैनिक डायरी संधारण को भी अनिवार्य बताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यों का नियमित रिकॉर्ड संधारित करें।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी नव-प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली और छवि को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी इसी नई पीढ़ी के कंधों पर होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now