बिलासपुर जिले में नशे के कारोबार पर रतनपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, गांजा और अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
310 ग्राम गांजा, 32 लीटर शराब और बिक्री रकम जब्त, तीनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर, ACGN:- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 310 ग्राम गांजा, 32 लीटर अवैध शराब तथा बिक्री की नकद रकम जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरगहनी निवासी जयराम गंधर्व अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

इसी प्रकार ग्राम लखराम निवासी देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज के घर छापेमारी के दौरान 100 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 18 लीटर देशी शराब तथा 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में ग्राम कलमीटार स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गीता बाई बंजारे को 310 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से गांजा बिक्री की 270 रुपये नकद राशि भी जब्त की।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये है, जबकि शराब की कुल कीमत लगभग 9 हजार 600 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में गीता बाई बंजारे (39 वर्ष), जयराम गंधर्व (50 वर्ष) एवं देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज (48 वर्ष) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, देवकी रावटे, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

