नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला कमांडो टीम की मौजूदगी में दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला कमांडो टीम की मौजूदगी में दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-  अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा (महन्त) में गत दिवस 09 जून को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची महिला कमांडो टीम एवं पुलिस बल के सामने आरोपियों द्वारा बहसबाजी और हंगामा किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना नवागढ़ पुलिस ने तत्काल सख्त कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।‌

गिरफ्तार आरोपीगण –



महाबीर पटेल (55 वर्ष) और बुद्धेश्वर पटेल (52 वर्ष) दोनो निवासी – अमोरा (महन्त) , थाना – नवागढ़,  जिला – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।

महिला कमाण्डों से बदसूलकी बर्दाश्त नही – एसपी पाण्डेय



जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति हेतु स्वयं अमोरा (महन्त) में उपस्थित होकर महिला कमाण्डों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि कमाण्डो नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रही हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की बदसूलकी बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने दो टूक शब्दों कहा है कि कि महिला कमाण्डों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले को बख्शा नही जायेगा। पुलिस उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिये तत्पर है। एसपी पाण्डेय ने यह भी कहा कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिये गंभीर खतरा है। जांजगीर चाम्पा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दारू , गांजा , जुआ , सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधियों की जानकारी निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी और कानून के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जन सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now