शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले
कई जिलों में बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी,
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने सरकार की बड़ी पहल
प्रशासनिक पुनर्संरचना से शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जिलों में समन्वय मजबूत करने का लक्ष्य
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों तथा प्राचार्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित अनेक जिलों में शिक्षा प्रशासन की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
देखें सूची




स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रभारी उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री बी.एल. देवांगन को महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय को लोक शिक्षण संचालनालय में प्रभारी उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक संचालक श्री एम.जी. सतीश कुमार को रायपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बिलासपुर जिले में भी बदलाव करते हुए श्री विजय कुमार ताण्डे के स्थान पर श्री रमेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं सहायक संचालकों को पदोन्नत दायित्व देकर जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह प्रशासनिक पुनर्संरचना विभागीय कार्यों में तेजी लाने, शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिलों में प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदस्थापनाओं से शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
शिक्षा विभाग के इस बड़े फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नए अधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व से शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

