नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों और ठेलों को लेकर महापौर ने दिया आश्वासन, विस्थापन से पहले होगी वैकल्पिक व्यवस्था – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों और ठेलों को लेकर महापौर ने दिया आश्वासन, विस्थापन से पहले होगी वैकल्पिक व्यवस्था

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

12-13 वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों ने लगाई गुहार, महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा ACGN:- आरटीओ कार्यालय के सामने वर्षों से संचालित दुकानों और ठेलों को हटाने के संबंध में जारी नोटिस के बाद प्रभावित व्यवसायियों ने नगर निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंचकर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें स्थल से न हटाने अथवा हटाने से पूर्व उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
व्यवसायियों ने महापौर को सौंपे गए आवेदन पत्र में बताया कि वे पिछले 12 से 13 वर्षों से आरटीओ कार्यालय के समीप ठेला और दुकानों के माध्यम से ऑनलाइन वाहन बीमा सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इससे न केवल उनके परिवारों का भरण-पोषण हो रहा है, बल्कि आम नागरिकों को भी विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।
दुकानदारों ने बताया कि उन्हें संबंधित स्थल से तीन दिनों के भीतर दुकान और ठेला हटाने का नोटिस प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि यदि उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के वहां से हटाया जाता है तो उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा तथा रोजगार का एकमात्र साधन भी समाप्त हो जाएगा।


महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरटीओ कार्यालय के सामने संचालित दुकानों और ठेलों को यथावत रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश इन्हें हटाना आवश्यक हो तो उससे पहले इनके समुचित विस्थापन और पुनर्व्यवस्थापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
महापौर ने कहा कि इन दुकानों और ठेलों के माध्यम से लगभग 25 परिवारों के 100 से अधिक लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। वर्षों से व्यवसाय कर रहे इन लोगों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होगा और उनकी आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद श्री अब्दुल रहमान भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान निकालने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now