नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला का जीता विश्वास, सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री वायरल करने के आरोप में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, उसके अंतरंग फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा लगातार ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए संचालित “अभियान संवेदना” के तहत इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने 28 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि मार्च 2026 में कोरबा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें दिखाईं और विवाह का प्रस्ताव रखकर महिला का विश्वास जीत लिया। बाद में पता चला कि वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सुरक्षा गार्ड का कार्य करता था और तस्वीरें उसी नौकरी के दौरान की थीं।
शिकायत के अनुसार आरोपी को महिला के अकेले रहने की जानकारी मिलने के बाद वह उसके गांव पहुंचा और विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला की जानकारी के बिना उसके अंतरंग फोटो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए।
महिला ने पुलिस को बताया कि 7 मई 2026 को वह अपनी मां के इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल गई थी। वहां आरोपी भी पहुंच गया और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को बताया कि उसके पास अंतरंग फोटो और वीडियो मौजूद हैं तथा संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई।


पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 27 मई 2026 को उसके निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इसके साथ ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील संदेश भेजकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चक्रधरनगर में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी जिला बिलासपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया और झूठी पहचान के आधार पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद कर विश्वास न करें तथा किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक एन. बालचंद राव, जेनिपा पन्ना, आरक्षक विक्रम सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर और मनोज पटनायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now