नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ युवक पकड़ा गया – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ युवक पकड़ा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

रायपुर के तिल्दा से लाकर पान ठेलों में की जा रही थी सप्लाई, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

रायगढ़ ACGN:- नशे के कारोबार और उससे जुड़े अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1120 नग गोगो रैपर के साथ पकड़ा है।


पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति नशे में उपयोग किए जाने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।


तलाशी के दौरान संदेही सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, चक्रधरनगर के कब्जे से दो कार्टूनों में रखे 20 डिब्बों से कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि इन रैपरों में तंबाकू युक्त फ्लेवर अथवा गांजा भरकर नशे के रूप में उपयोग किया जाता है।


पूछताछ में सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा ने बताया कि वह उक्त गोगो रैपर को रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र से लगभग 14 हजार 500 रुपये में खरीदकर रायगढ़ लाया था। इसके बाद वह शहर के विभिन्न पान ठेलों और अन्य स्थानों पर चोरी-छिपे इसकी बिक्री करता था।
पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों को गंभीर मानते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली थाना में कोटपा अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी प्राप्त की जा सके।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में नशे के कारोबार, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वाले नशे के कारोबारियों और ऐसे अवैध नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। नशे को बढ़ावा देने वाले प्रत्येक माध्यम और उससे जुड़े लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now