नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक, कृषि, बिजली और जनकल्याण योजनाओं पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक, कृषि, बिजली और जनकल्याण योजनाओं पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

किसानों को नैनो डीएपी व यूरिया के उपयोग के लिए अभियान चलाने के निर्देश, पीएम सूर्यघर योजना अपनाने पर जोर, बारिश से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

रायपुर ACGN:- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेते हुए जिले में चल रही विभिन्न शासकीय योजनाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कृषि, विद्युत, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ. सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहें और किसानों को नैनो डीएपी तथा यूरिया के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को एक जनजागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाए ताकि किसान आधुनिक और किफायती कृषि तकनीकों को अपनाकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।


उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत संभव है बल्कि नागरिक स्वयं ऊर्जा उत्पादक भी बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों और आम जनता को भी इस योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विद्युत विभाग को बारिश से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान आम जनता को लंबे समय तक बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते सभी सुधारात्मक कार्य पूरे किए जाएं।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ ले सकें। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी स्तर पर नियमित बैठकें कर प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर एवं अपर कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now