नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि सौंपी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने रेडक्रॉस सोसायटी के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि सौंपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रेडक्रॉस को मिला सहयोग, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की पहल की सराहना

रायपुर ACGN:- रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के लिए 1 लाख रुपये की सहयोग राशि कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को सौंपा गया। यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।
इस अवसर पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविंदर भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विवेक गर्ग एवं श्री अभिनव ऋषि उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी।


एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविंदर भसीन ने बताया कि राडा केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हाल ही में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संचालित विद्यालय को बस उपलब्ध कराई गई थी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, हेलमेट जागरूकता और यातायात सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राडा के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों की ऐसी सहभागिता से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं को मिलने वाला सहयोग मानव सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाता है।
इस कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, आरटीओ श्री आशीष देवांगन तथा सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now