नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरोरा बना जनकल्याण का केंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरोरा बना जनकल्याण का केंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मिला नए घर का लाभ

रायपुर ACGN:- जनपद पंचायत तिल्दा-नेवरा के ग्राम सरोरा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों का अवलोकन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराकर नई शुरुआत का अवसर प्रदान किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मनरेगा के अंतर्गत आयोजित रोजगार दिवस से हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने श्रमिकों से संवाद कर उनके कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है और सभी पात्र श्रमिकों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।


इसके पश्चात उन्होंने ग्राम स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया और पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया।


“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उन्होंने विभिन्न प्रजातियों जैसे कटहल, जामुन, सीताफल, आम, करंज, आँवला और गुलमोहर के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।
इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नए आवास की चाबियाँ सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान मनरेगा जॉब कार्ड भी वितरित किए गए और लाभार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।


अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आवास योजना ने लाखों परिवारों के सपनों को साकार किया है और सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे।
उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now