युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मोबाइल-ड्रग्स की लत और बेरोजगारी से निपटने के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना, यूएनडीपी को ग्रामीण युवाओं हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण परियोजना तैयार करने के निर्देश
जिला रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण युवाओं के सामने बेरोजगारी, मोबाइल एडिक्शन, नशे की प्रवृत्ति और सामाजिक चुनौतियां गंभीर रूप से सामने आ रही हैं, जिनका समाधान केवल प्रभावी कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन से ही संभव है।

नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग कार्यालय में आयोजित एसएसएम पीआईयू एवं एम एंड ई यूनिट्स के इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को केंद्र में रखकर एक व्यापक कौशल विकास अभियान चलाया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा कृषि से दूरी बना रहे हैं, लेकिन उनके लिए वैकल्पिक रोजगार के अवसर सीमित हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का लक्ष्य युवाओं को आधुनिक और स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिसमें प्लंबर, गार्डनर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, टीवी मैकेनिक, मोबाइल रिपेयरिंग सहित विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यूएनडीपी की अब तक की सबसे बड़ी टीम कार्यरत है और आने वाले छह महीनों में ग्रामीण युवाओं के लिए एक ठोस रोजगारोन्मुखी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल कौशल विकास तक सीमित न रहकर रोजगार सुनिश्चित करने वाले मॉडल पर आधारित हों।
इसके लिए उद्योगों, निजी संस्थानों और सिविल सोसायटी संगठनों के सहयोग से प्रत्येक जिले में विशेष रोजगार आयोजन किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षित युवाओं को सीधे अवसर प्रदान किए जाएंगे और नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है। इससे न केवल बेरोजगारी में कमी आएगी, बल्कि सामाजिक समस्याओं पर भी नियंत्रण स्थापित होगा और राज्य के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि कौशल विकास, उद्योग सहभागिता और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ देश में युवा सशक्तिकरण का एक आदर्श मॉडल बनेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

