नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, दो सगे भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, दो सगे भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ ACGN:- उधार दिए गए पैसों की मांग करना एक महिला को भारी पड़ गया। पैसे वापस मांगने से नाराज दो युवकों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट कर दी। मामले की शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैहामुड़ा निवासी धनेश्वरी साहू अपने घर से लगे ढाबे का संचालन करती हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने परिचित जितेन्द्र साहू को जरूरत पड़ने पर पांच हजार रुपये उधार दिए थे। महिला द्वारा कई बार राशि वापस मांगे जाने के बावजूद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
बताया गया कि 8 जून 2026 की शाम करीब चार बजे जितेन्द्र साहू और उसका भाई राजेन्द्र साहू महिला के ढाबा-नुमा घर में पहुंचे और उधारी के पैसे मांगने की बात पर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच की और विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही उसे धमकियां भी दीं।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना घरघोड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 190/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। दबिश देकर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू (21 वर्ष) और राजेन्द्र साहू (19 वर्ष), दोनों निवासी बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा, अभद्रता और मारपीट जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now