नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नीलकंठ रेड्डी के पिता पी. कामा रेड्डी का निधन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी नीलकंठ रेड्डी के पिता पी. कामा रेड्डी का निधन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

हार्ट अटैक से 61 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गंजाम ACGN:- गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे युवा नेता  के पिता पी. कामा रेड्डी का 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है तथा बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी के अनुसार पी. कामा रेड्डी राज्य सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस में कार्यरत थे और कुछ समय पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। वे धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति होने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। अपने मधुर व्यवहार और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
बताया जाता है कि रंगीलुंडा स्थित अपने निवास पर दोपहर का भोजन करने के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर बाद उन्हें गंभीर हृदयाघात आया, जिसके कारण उनका निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके निवास पहुंचने लगे। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पी. कामा रेड्डी के पार्थिव शरीर को रंगीलुंडा से भुवनेश्वर स्थित उनके निवास ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार हेतु  ले जाया गया, जहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now