नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावधान कैमरों की निगरानी में शहर, तेज रफ्तार वाहनों पर लगातार कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सावधान कैमरों की निगरानी में शहर, तेज रफ्तार वाहनों पर लगातार कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

सावधान! कैमरों की नजर में हर रफ्तार, यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तेज रफ्तार वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती, पांच माह में 14,372 प्रकरणों पर भेजी गई नोटिस

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर ACGN:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अत्याधुनिक कैमरों, स्पीड राडार गन, इंटरसेप्टर वाहनों और आईटीएमएस प्रणाली की सहायता से जिलेभर में निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।


यातायात पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज गति से वाहन चलाना, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करना तथा नशे की हालत में वाहन चलाना शामिल हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर इंटरसेप्टर वाहनों एवं स्पीड राडार गन के माध्यम से नियमित कार्रवाई की जा रही है।


शहर के भीतर आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत स्थापित 550 से अधिक अत्याधुनिक एएनपीआर कैमरों के माध्यम से चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों एवं आंतरिक सड़कों की लगातार निगरानी की जा रही है। कैमरों के जरिए तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों को ऑनलाइन नोटिस जारी की जा रही है।


यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से मई 2026 तक तेज गति से वाहन चलाने के मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 112/183 के तहत 4,809 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वहीं जल्दबाजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन के मामलों में धारा 184 के तहत 9,567 प्रकरण बनाए गए हैं। इस प्रकार पांच माह की अवधि में कुल 14,372 प्रकरण दर्ज कर संबंधित वाहन चालकों को चालान जमा करने के लिए नोटिस भेजी गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे वाहन चालक जो स्टंटबाजी, रील बनाते हुए वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से बाइक चलाना अथवा अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य करते हैं, उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। गंभीर उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन एवं निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग को लगातार प्रतिवेदन भेजे जा रहे हैं।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर जोखिमपूर्ण वाहन संचालन करने वाले चालकों के मामलों को न्यायालय में भी प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


यातायात पुलिस बिलासपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के साथ-साथ आवश्यक होने पर अन्य वैधानिक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now