नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जूनागढ़ में रक्तदान महादान शिविर सफल, 14 यूनिट रक्त संग्रह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जूनागढ़ में रक्तदान महादान शिविर सफल, 14 यूनिट रक्त संग्रह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल


उत्कल प्रांतीय युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

कालाहांडी ACGN:- सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए उत्कल प्रांतीय युवा मंच द्वारा जूनागढ़ स्थित अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन को मारवाड़ी सम्मेलन, महिला समिति, युवा मंच एवं महिला सृजन शाखा के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के महत्व को समझते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।


कार्यक्रम में सभापति राजेश अग्रवाल, पूर्व सभापति चम्पक अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मुकेश अग्रवाल, दिलीप खेमका, हेमंत कुमार अग्रवाल, महिला समिति की सभापति गायत्री देवी, कोमल अग्रवाल, युवा मंच के अध्यक्ष तुषार खेमका, पूर्व अध्यक्ष स्वराज इंडियन, प्रणव गोयल, सृजन शाखा की अध्यक्ष सपना मित्तल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ चित्रांकन प्रतियोगिता एवं रक्तदान विषय पर रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रतियोगिताओं को प्रतिभागियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now