नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धान एवं बारदाना गबन मामले में सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धान एवं बारदाना गबन मामले में सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

15 लाख रुपये से अधिक के धान एवं बारदाना की कमी मिलने पर हुई कार्रवाई, संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ मामला

दुर्ग ACGN:- जिले में धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े एक बड़े आर्थिक अनियमितता के मामले में थाना धमधा पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा के प्रभारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला लाखों रुपये मूल्य के धान एवं बारदाना के कथित गबन से जुड़ा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धमधा में प्राप्त आवेदन के आधार पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा की आकस्मिक जांच एवं भौतिक सत्यापन कराया गया था। यह जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जांच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान समिति द्वारा कुल 73 हजार 952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। अभिलेखों में दर्ज उपलब्धता और वास्तविक भौतिक सत्यापन के दौरान प्राप्त मात्रा में गंभीर अंतर पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए सत्यापन में 560.28 क्विंटल धान तथा 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया।
जांच अधिकारियों के अनुसार कमी पाए गए धान और बारदाने का कुल मूल्य लगभग 15 लाख 08 हजार 161 रुपये आंका गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) एवं 318(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों तथा गवाहों के बयान एकत्र किए गए। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समिति प्रभारी से पूछताछ की गई। जांच में पर्याप्त तथ्य सामने आने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की जांच अभी जारी है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आर्थिक अपराधों और सार्वजनिक संपत्तियों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी
जगदीश कुमार नवरंगे (60 वर्ष)
निवासी – पेंड्रावन, थाना धमधा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
जप्त सामग्री
धान खरीदी एवं भंडारण से संबंधित अभिलेख, दस्तावेज, जांच प्रतिवेदन तथा प्रकरण से जुड़े अन्य दस्तावेजी साक्ष्य।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय संपत्ति, सार्वजनिक धन, सहकारी संस्थाओं अथवा अन्य आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचित करें। आर्थिक अपराधों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now