नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुयश अस्पताल के पास लूटकांड का खुलासा, चार विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुयश अस्पताल के पास लूटकांड का खुलासा, चार विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :-

चाकू की नोक पर युवक से की गई थी लूट, पुलिस ने नगदी, पैन कार्ड और चाकू बरामद किया

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुयश अस्पताल के समीप हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए विधि से संघर्षरत चार बालकों को पकड़ लिया है। मामले में एक अन्य बालक अब भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जून 2026 की रात लगभग 9:15 बजे उज्जवल मंडल अपने साथी बबला दीप के साथ एक्टिवा से पंडरी से भिलाई जा रहे थे। रास्ते में वाहन में पेट्रोल कम होने के कारण वे सुयश अस्पताल के पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप मैदान से कुछ युवक निकलकर आए और उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोप है कि युवकों ने चाकू दिखाकर दोनों को डराया और जबरन मैदान के भीतर ले गए। वहां उनसे पर्स में रखी लगभग 2300 रुपये नगद राशि तथा पैन कार्ड छीनकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर सरस्वती नगर थाना में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 310(2) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सरस्वती नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल चार विधि से संघर्षरत बालकों को चिन्हित कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में बालकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट की रकम में से 570 रुपये नगद, पीड़ित का पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है। सभी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे भी पकड़ लिए जाने की संभावना जताई गई है।
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now