समर धमाका 2026 में नृत्य और फैशन का रंगारंग संगम, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
रॉक स्टार डांस एकेडमी के आयोजन में बच्चों और युवाओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
गंजाम (ओडिशा) ACGN:- बरहामपुर स्थित गंजाम कला परिषद परिसर में रॉक स्टार डांस एकेडमी द्वारा आयोजित “समर धमाका 2026” कार्यक्रम उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नृत्य एवं फैशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरहामपुर महानगर निगम की मेयर संघमित्रा दलाई थीं। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष सरोज सावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अर्बन बैंक के सभापति एवं समाजसेवी आर. मुरली मोहन, युवा समाजसेवी संतोष पात्र, कॉरपोरेटर प्रदीप सतपथी, डी. करुणा कर, भाजपा नेता बनमाली सेठी, प्रसिद्ध नृत्य गुरु कृष्णा रेड्डी, पूर्ण दास, राजेन सेठी, सूरज तथा वरिष्ठ पत्रकार सुदीप कुमार साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कला और संस्कृति के संरक्षण तथा युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों की सराहना की।
फैशन प्रतियोगिता में आभा पाणिग्रही और सनाया पंडा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एकेडमी की ओर से तरुण, रवि, राजा, आया, बसु, सीमा, लक्ष्मण, चंदन, रिहान, महेश, रुद्र, तुषार, श्रेया, महालक्ष्मी, चांदनी, आयुष, सुमंत, जयवर्धन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समन्वयन कान्हू राउत और ट्विंकल गमांग ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता एवं समाजसेवी विक्रम जेना के नेतृत्व में किया गया। समापन अवसर पर नृत्य एवं फैशन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकों, कला प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

